news-details

एनसीसी कैडेट्स के उत्साह और अनुशासन की कुलपति ने की सराहना

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। 64 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-220) के अंतर्गत सोमवार को "इंटरैक्शन एंड मोटिवेशनल एड्रेस" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी शामिल हुए और कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व तथा राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।कैंप में आगमन पर लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव (वीएसएम) ने कुलपति का स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. अमिता कनौजिया, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी तथा चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी का भी वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से एनसीसी की गतिविधियों, प्रशिक्षण और उपलब्धियों से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। इसके बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर आधारित देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी कैडेट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी गीत और वृक्षारोपण से हुई। अधिकारियों ने इसे पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।अपने संबोधन में कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति का विकास करती है। उन्होंने कैडेट्स के उत्साह, समर्पण और प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में देश की सेवा के लिए सदैव तैयार रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की और कैडेट्स व अधिकारियों को "वेल डन" कहते हुए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर 64 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए.के. गुप्ता, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनिमेश राय, जेसीओ, जीसीआई, एएनओ, पीआई स्टाफ तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ संपन्न हुआ।