news-details

एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, NDA को मिली थी 16 सीटें

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS .N. Rangasamy ने पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Navin भी मौजूद रहे।रंगासामी के साथ भाजपा नेता A. Namassivayam और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नमस्सिवायम 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और पिछली सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं।4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थीं। AINRC ने 16 सीटों पर चुनाव लड़कर 12 सीटें जीतीं और 75% का सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट हासिल किया। भाजपा ने 10 में से 4 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी।इधर, बंगाल, असम और तमिलनाडु में नए मुख्यमंत्रियों की शपथ हो चुकी है, लेकिन केरल में अब भी मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। कांग्रेस आलाकमान जल्द ही नए CM के नाम का ऐलान कर सकता है।सूत्रों के मुताबिक, Rahul Gandhi की पहली पसंद K. C. Venugopal बताए जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी अधिकांश विधायकों ने वेणुगोपाल के समर्थन का दावा किया है।