
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। वरिष्ठ विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिक्षक-स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में आधा दर्जन से अधिक इंटर कॉलेजों और महाविद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक मतदाताओं से मुलाकात कर ध्रुव त्रिपाठी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर, आसलदेव इंटर कॉलेज पीपरपुर, शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी, पुष्पेंद्र महाविद्यालय, लाल विजयानंद महाविद्यालय टिकरी, ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज भरेथा और शिव दुलारी महिला महाविद्यालय गुंगवाछ में शिक्षकों से समर्थन मांगा। इस दौरे की जानकारी विजय पाल उपाध्याय ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की।