news-details

एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर की पहल पर वीर भूमि कॉलेज में 30 नए पदों के सृजन को मंजूरी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा के वीर भूमि राजकीय महाविद्यालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे 30 पदों के सृजन को शासन की मंजूरी मिल गई है। इस फैसले पर सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और Yogendra Upadhyay के प्रति आभार व्यक्त किया है।एमएलसी सेंगर ने बताया कि उन्होंने मानसून सत्र के दौरान सदन में वीर भूमि राजकीय महाविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कला और वाणिज्य संकाय के साथ-साथ अर्थशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, संगीत और शिक्षाशास्त्र विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद सृजित करने की मांग की थी। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक और लेखा लिपिक जैसे तृतीय श्रेणी के पदों के सृजन का भी मुद्दा उठाया गया था।शासन द्वारा 30 पदों के सृजन को मंजूरी मिलने से महाविद्यालय में शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य जनपदों का रुख नहीं करना पड़ेगा।एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने इसे महोबा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि नए पदों की स्वीकृति से कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक संसाधनों का विस्तार होगा, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा।