news-details

एम.के. पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का दिखा शानदार संगम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर स्थित एम.के. पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह प्रतिभा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया। बीती रात आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह की मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार कप्तानगंज एकता त्रिपाठी रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं और उन्हें अपनी कला व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बच्चों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने की अपील करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है।विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेंहदी हसन ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना भी विकसित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और विद्यालय परिवार भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखेगा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं शाहिद अली, अलिशेर, समीर, आर्यन शर्मा, संजना कन्नौजिया, अलीशा, आजाद सहित अन्य बच्चों ने डांस, नाटक, गीत और भाषण की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। अभिभावकों और अतिथियों ने भी बच्चों की प्रतिभा की खुलकर प्रशंसा की।कार्यक्रम का संचालन कादिर हसन ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष कन्नौजिया, अजय पांडेय, सिकंदर गुप्ता, नीतीश राव, लक्ष्मण सिंह, आफताब आलम, अलीहसन पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, प्रधान विनय कुमार, संजय तिवारी, सरफराज अहमद, डॉ. इरशाद अहमद सिद्दीकी, कमरे आजम, अख्तर हुसैन, गोपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह देर रात तक उत्साहपूर्ण माहौल में चलता रहा।