news-details

एलपीजी टैंकर में रिसाव से 16 घंटे बाधित रहा यातायात, प्रशासन की सतर्कता से टला हादसा

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव के कारण करीब 16 घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसे गुरुवार दोपहर बहाल कर दिया गया। मथुरा से नेपाल जा रहे 18 टन गैस से भरे टैंकर में कोतवाली नगर क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास बुधवार शाम रिसाव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से वाहनों को रोककर डायवर्जन लागू किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से विशेषज्ञों को बुलाया गया, जिन्होंने रातभर ऑपरेशन चलाकर टैंकर से गैस को सुरक्षित दूसरे टैंकरों में स्थानांतरित किया। गुरुवार दोपहर तक रिसाव पूरी तरह नियंत्रित कर क्षतिग्रस्त टैंकर हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। प्रशासन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।