news-details

ELC 2.0 कार्यशाला में अमेठी के 16 संस्थान लेंगे हिस्सा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्वाचन साक्षरता और युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ELC 2.0 एवं ECINET पर एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि अमेठी की चारों विधानसभा क्षेत्रों से चयनित 16 शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधि कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक और मीडिया एवं सोशल मीडिया नोडल अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।कार्यशाला में युवाओं और भावी मतदाताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने पर जोर रहेगा। ELC 2.0 के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लबों को वर्षभर सक्रिय, डिजिटल और सहभागितापूर्ण मंच के रूप में विकसित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार मतदाता बनाना है।