news-details

एलआईसी कार्यालय की लाइब्रेरी में घुसा जंगली जीव, एशियाई पाम सिवेट का रेस्क्यू

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के सिकंदरा स्थित एलआईसी कार्यालय की लाइब्रेरी में उस समय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जब एक जंगली जानवर कमरे के अंदर छिपा मिला। कर्मचारियों ने तुरंत लाइब्रेरी का दरवाजा बंद कर वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक तलाशी ली तो एक मादा एशियाई पाम सिवेट टेबल के नीचे छिपी हुई मिली। रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से उसे बाहर निकाला।जांच के दौरान सिवेट की नाक पर हल्की चोट मिली। इसके बाद उसे उपचार के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस की ट्रांजिट फैसिलिटी ले जाया गया। वहां करीब 24 घंटे तक उसकी निगरानी की गई और इलाज किया गया। स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।विशेषज्ञों के अनुसार एशियाई पाम सिवेट वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत संरक्षित प्रजाति है। यह जीव अधिकतर रात में सक्रिय रहता है और जंगलों में बीजों के प्रसार में अहम भूमिका निभाता है।वाइल्डलाइफ एसओएस के अधिकारियों ने बताया कि शहरीकरण और वन क्षेत्रों में कमी के कारण अब ऐसे वन्यजीव आबादी वाले इलाकों में पहुंचने लगे हैं। एलआईसी कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर सूचना मिलने से रेस्क्यू अभियान सफल हो सका।