
अमेठी/सुल्तानपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर ‘एक दिन, एक जगह ढेरों सुविधाएं’ का भव्य आयोजन हुआ। अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। केएनआईटी के छात्रों ने मध्यस्थता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि छोटे विवाद मध्यस्थता से सुलझाए जा सकते हैं। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण और किशोरियों को सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया। प्रधान न्यायाधीश फरहा मतलूब, एडीजे संध्या चौधरी, राकेश पाण्डेय, सचिव मुक्ता त्यागी, एसपी विनीत जायसवाल और सीडीओ विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। शिविर में अमेठी-सुल्तानपुर के विभागों ने स्टॉल लगाए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, आवास, मातृत्व शिशु, दिव्यांगजन उपकरण, नंदिनी कृषक, उज्ज्वला और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक, टूलकिट, सिलेंडर और चाबी वितरित की गई।