
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। महिगवां पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 29 जून को गांव खंतारी के बाहर बाबा की कुटिया के पास मवई कला रोड से पकड़ा।पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ था। पूछताछ में सामने आया कि सुभाष ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात में एक घर पर हमला किया था। हमले में लाठी-डंडों से मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी।महिगवां पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।