news-details

एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में एक नवंबर 2026 को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एडीआर भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। शिविर में 40 से अधिक विभागों की सहभागिता प्रस्तावित है। जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी के निर्देशन में आयोजित बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित वर्गों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसमें दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, श्रमिक और अनुसूचित जाति-जनजाति के पात्र लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।शिविर की तैयारी दो चरणों में होगी। पहले चरण में विभागीय स्तर पर छोटे शिविर लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार और पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। दूसरे चरण में एक नवंबर को मेगा शिविर के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।बैठक में अधिकारियों को लाभार्थियों की सूची तैयार करने, योजनाओं की जानकारी देने और शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।