news-details

एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी के निर्देशन में एक नवंबर 2026 को दीवानी न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। सचिव ने बताया कि शिविर में करीब 44 विभाग प्रतिभाग करेंगे। इसका उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को कानूनी सहायता के साथ सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र लाभार्थियों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिलाना है। दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, गरीब, वंचित वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।जिला विकास, समाज कल्याण, दिव्यांग सशक्तीकरण, महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा, कृषि, पंचायतीराज, विद्युत, बैंकिंग, राजस्व, श्रम कल्याण, आवास और नगर विकास समेत विभिन्न विभाग शिविर में अपनी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देंगे।शिविर दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में संबंधित विभाग अपने क्षेत्रों में लघु शिविर लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे और पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करेंगे। इसके बाद एक नवंबर को मेगा शिविर में उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। अधिकारियों को विभागीय विशेषज्ञों को चिह्नित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।