news-details

एक भी दिन आराम नहीं ,पूरी ताकत से काम करें सभी पार्टी वर्कर:विश्व नाथ पाल

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  अयोध्या।  सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल और मुख्य मंडल प्रभारी पूर्व एम एल सी दिनेश चन्द्रा ने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा और जिलाध्यक्षों और मंडल प्रभारियों को पार्टी संगठन के कार्यों को तीस जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव समय से पहले भी हो सकतें हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से संगठन का काम करना है। उन्होंने ‌पार्टी पदाधिकारियों को सभी सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारने के लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश भी दिए। पूर्व एम  एल सी और मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चन्द्रा ‌ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सभी मंडल प्रभारी और जिला अध्यक्ष प्रतिदिन विधानसभाओं में जांए और संगठन के अवशेष कार्यों को पूरा कराएं।