
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के हेतु आज अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम बांदा राजेश एस0 व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा केन्द्र व्यवस्थापकों, पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।