news-details

एबीवीपी युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ रही : डॉ. धनंजय सिंह

You can share this post!

 

ललित कुमार/सुनील कुमार 
पारदर्शी विकास न्यूज़ मुसाफिरखाना/अमेठी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस गुरुवार को उत्साह से मनाया गया। छात्र छात्राओं में नेतृत्व विकास और रचनात्मक कार्यों की प्रवृत्ति के विकास के लिए भाषण, रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान समाज की परिवर्तनकारी शक्ति हैं। विद्यार्थियों से ज्ञान, चरित्र और सामाजिक संवेदनशीलता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने भाषण, विचार गोष्ठी और जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया।इस अवसर पर शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक सेवा के महत्व पर विशेष बल दिया गया। आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में विकसित सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता ही भविष्य के भारत की मजबूत नींव बनेगी।उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। इस वर्ष भी देश के अनेक राज्यों में छात्र सम्मेलन, पौधरोपण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9जुलाई 1949को‌ हुई थी। शिक्षा, संस्कार और चरित्र निर्माण को छात्र जीवन का आधार बनाना मुख्य उद्देश्य है। विद्यार्थी परिषद छात्रों को राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।-डा धनंजय सिंह