news-details

एआरटीओ कार्यालय में डीएम का छापा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कुशीनगर। जिलाधिकारी संजय चौहान ने सोमवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के कार्य समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने तथा कार्यालय में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही दलालों और अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान डीएम ने ड्राइविंग लाइसेंस में संशोधन कराने आए एक युवक से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर दोपहिया वाहन चलवाकर उसकी दक्षता परखी। उन्होंने हेलमेट, इंडिकेटर और यातायात नियमों के पालन की जानकारी भी ली।इसके बाद सारथी हॉल में आवेदकों से बातचीत कर सुविधाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। विभिन्न पटलों पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अनावश्यक देरी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव, स्वच्छ पेयजल और नियमित साफ-सफाई पर भी जोर दिया।डीएम ने कहा कि कार्यालय में आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम पवन कुमार, एआरटीओ प्रशासन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।