news-details

डॉ. रतनप्पा भरमप्पा कुम्हार की जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रतनप्पा भरमप्पा कुम्हार की जयंती पहली बार प्रजापति परिवार की ओर से धूमधाम से मनाई गई। गया देई महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक महाराजी प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने डॉ. रतनप्पा भरमप्पा कुम्हार के जीवन दर्शन को घर-घर पहुंचाने की अपील की।अनुराग प्रजापति ने बताया कि डॉ. रतनप्पा भरमप्पा कुम्हार का जन्म 15 सितंबर 1909 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर के नीम शीर गांव में हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में छह वर्ष तक भूमिगत रहकर संघर्ष किया। आजादी के बाद देशी रियासतों के एकीकरण और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अरुण प्रजापति ने उन्हें समाज का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने संविधान सभा के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रुदल यादव ने छात्र-छात्राओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्राओं और समाज के वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।