news-details

डिजिटल जनगणना को लेकर प्रशिक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा
कुलपहाड़ तहसील सभागार में गुरुवार को डिजिटल जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, लेखपालों और सुपरवाइजरों को स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी।बैठक में बताया गया कि 7 मई से 21 मई 2026 तक लोग जनगणना पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। स्वगणना के तहत परिवार से जुड़े 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज करनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने पर एक सेल्फ आईडी जारी की जाएगी, जिसे बाद में जनगणना प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। कार्यक्रम में सीओ रविकांत गोंड, तहसीलदार प्रमित सचान, नायब तहसीलदार मुकुल कुमार और हेमकांत सहित तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।