
Pardarshi Vikas News Delhi
कानपुर/नई दिल्ली। डीएनटी (घुमंतु एवं विमुक्त) समुदाय के अधिकारों और संवैधानिक संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। समुदाय के हित में लाए गए एक विधेयक को राज्यसभा में प्रस्तुत कर मंजूरी मिलने के उपलक्ष्य में 9 अप्रैल 2026 को एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित होगा।
फाउंडेशन के प्रमुख महामंत्री डॉ. रामानंद राजभर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उस माननीय सांसद का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने डीएनटी समुदाय के लिए संवैधानिक संरक्षण वाला विधेयक संसद में पेश किया।

उन्होंने सभी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि डीएनटी समुदाय की एकता, अधिकारों और गरिमा को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
डॉ. राजभर ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित रहे डीएनटी समुदाय के लिए यह विधेयक एक नई उम्मीद लेकर आया है। इससे समुदाय को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय के लोगों को जागरूक करने और उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर पदाधिकारियों और समुदाय के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह कार्यक्रम डीएनटी समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
Leave Comments