news-details

डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह द्वारा आगामी 08, 09 एवं 10 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज सहित नामित परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने केंद्रों पर बनाए गए प्रवेश द्वार, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित एंट्री प्लान का निरीक्षण किया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम से निगरानी व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग हेतु मेटल डिटेक्टर, हैंड स्कैनर एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं मजिस्ट्रेटों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।