news-details

डॉ. आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत लगा निशुल्क शिविर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। वार्ड 38 के जूही बारादेवी स्थित पीएसएन हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया।शिविर में ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच के साथ महिला एवं बाल स्वास्थ्य, बुजुर्गों की देखभाल और पोषण संबंधी जानकारी दी गई। लोगों को मानसिक स्वास्थ्य, साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए।कार्यक्रम का आयोजन नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग, श्री रामलला हॉस्पिटल और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के सह-आयोजक अक्षय नारायण तिवारी और मेडिकल कॉलेज से आदर्श मिश्रा ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला।