news-details

CJP का बेंगलुरु में आज प्रदर्शन, प्रकाश राज होंगे शामिल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज शाम 4 बजे बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में अभिनेता प्रकाश राज के शामिल होने की भी संभावना है। संगठन पिछले कुछ दिनों में देश के कई शहरों में लगातार प्रदर्शन कर चुका है।सूत्रों के अनुसार, पिछले 9 दिनों में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके समर्थक दिल्ली, पुणे, लखनऊ और अमृतसर जैसे शहरों में विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इसकी शुरुआत 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी। अब 20 जून को फिर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित है।CJP का कहना है कि यह आंदोलन युवाओं और सिस्टम से जुड़े मुद्दों को लेकर है। संगठन ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ाई है और बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुटाने का दावा भी किया जा रहा है।यह संगठन 15 मई की एक अदालती टिप्पणी के बाद चर्चा में आया, जिसके बाद 16 मई को अभिजीत दीपके ने इसे एक डिजिटल आंदोलन के रूप में शुरू किया था। इसके बाद से यह लगातार अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रहा है।फिलहाल बेंगलुरु में होने वाले प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।