news-details

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर लेकर फरार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला मांझ गांव पूर्व निवासी सतीश माथुर के घर बुधवार रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पीड़ित सतीश माथुर ने बताया कि वह बुधवार रात करीब दो बजे शादी समारोह से घर लौटे थे। उनके पुत्र और पुत्रवधू छत पर सो रहे थे, जबकि पत्नी आंगन में थीं और वह खुद मुख्य दरवाजे के पास सोए थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए।चोरों ने कमरे में रखे बक्से को निशाना बनाया, जिसमें शादी के लिए जेवर रखे हुए थे। चोर सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, ॐ पेंडल, मांग टीका, कुंडल, चांदी की पायल समेत अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये बताई जा रही है।सुबह करीब पांच बजे पुत्रवधू संगीता ने घर का मुख्य गेट खुला देखा और बक्सा भी खुला मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।