
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने बुधवार देर रात छह उप निरीक्षकों (एसआई) के तबादले किए हैं।जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक अरुण कुमार को मेरापुर थाना क्षेत्र की संकिसा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।वहीं पुलिस लाइन से उप निरीक्षक विनय कुमार, हरीश कुमार और जगदीश सिंह को थाना मोहम्मदाबाद भेजा गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक घनश्याम सिंह को जहानगंज थाने में तैनाती मिली है।पुलिस लाइन से एक अन्य उप निरीक्षक को थाना कादरी गेट भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।