news-details

छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, 96.5% रिजल्ट से चमका विद्यालय

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Devariya

 नगर पंचायत तरकुलवा स्थित शहीद रामचंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, बसंतपुर धूसी के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

हाईस्कूल परीक्षा में कुमारी मोनिका (92.5%) ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनुराधा शर्मा (91.8%) द्वितीय और रुचि कुशवाहा (91.3%) तृतीय स्थान पर रहीं। इस वर्ष हाईस्कूल का कुल परिणाम 96.5% रहा, जो विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में खुशी यादव (78.6%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंदना भारती (76.8%) द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि आकृति कुशवाहा और अनीश शाह (75.4%) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल 86% रहा।

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. स्वतंत्र यादव ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।

विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी एवं संरक्षक डॉ. गोविंद पति त्रिपाठी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षकों और प्रधानाचार्य के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर मुनीब प्रसाद, विनोद कुमार शाही, खुर्शेद अहमद, सतीश कुमार शर्मा, प्रियंका शुक्ला, रविंद्र नाथ, रवि प्रताप सिंह, बलवंत कुमार राव, नौशाद आलम, अष्टभुजा त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह गौतम, रामजी और कुमारी सपना श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।