
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। महिला कल्याण विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज, असैदापुर में साइबर सुरक्षा एवं बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें। कार्यक्रम में बच्चों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण तथा महिला कल्याण विभाग व एएचटीयू की टीम मौजूद रही।