news-details

छात्र नेताओं ने ली जिम्मेदारी की शपथ

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़   सुल्तानपुर। रामराजी सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्र संसद एवं कन्या भारती शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरि दर्शन राम, कार्यक्रम अध्यक्ष पल्लवी वर्मा तथा व्यवस्थापिका डॉ. तूलिका गुप्ता ने छात्राओं को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी के महत्व से अवगत कराया।इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन रंजना मिश्रा और सुप्रिया वर्मा ने किया। अंत में डॉ. तूलिका गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।