news-details

छात्र-छात्राओं ने शिक्षक बनकर पढ़ाईं कक्षाएं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ जामो। भोलावती गिरधारी शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षक बनकर कक्षाएं संचालित कीं और गुरुजनों को उपहार भेंट किए। प्रधानाध्यापक विजय भारती ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संस्थापक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हौसिला प्रसाद ने केक काटकर बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को डॉ. राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। छात्र-छात्राओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बच्चों में केक और मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में शिक्षक अरबीना बानो, अशोक कुमार, नेहा, राजकुमारी, शिवानी, मनीषा शर्मा, खुशी मिश्रा, शिवानी चौहान, रूबी वर्मा, सुमित्रा वर्मा, अभिभव और अभिनव मौजूद रहे।