news-details

छितौनी इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता व पौधारोपण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  खड्डा, कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को छितौनी इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने की। आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं तथा समाज के लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। पांच समूहों में आयोजित  , प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। विद्यालयों में आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरणीय चेतना विकसित करते हैं। वरिष्ठ शिक्षक सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। इनके संरक्षण के बिना स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में गुलाब गुप्ता, विजय कुशवाहा, दिनेश यादव, नीतीश गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, रीना देवी, शीतल कुशवाहा, रीपिका, रोशनी शर्मा, बिदुर जायसवाल, विवेकानंद यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रकृति संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया