news-details

CBSE 12वीं परिणाम में पीएन पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो  कुशीनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में मईला नगरी स्थित पीएन पब्लिक एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में मिठाई बांटकर छात्र-छात्राओं की सफलता का जश्न मनाया गया।विद्यालय की मेधावी छात्रा अर्पिता कुशवाहा ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं फ़लक हिसाब खान ने 89.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा शुभम मिश्रा ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।इसके अलावा विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सोनी कुमारी ने 82.2%, मोहम्मद शादाब ने 79%, पीयूष ने 77.4%, अर्पित राव ने 77.2%, कार्तिकेय शुक्ला ने 75.6%, सौम्या शुक्ला ने 75.2%, मोहम्मद अरमान ने 74.6% तथा पीयूष राज ने 73.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। छात्रों ने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन के कारण उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।विद्यालय के प्रधानाचार्य रीतेश कुमार विश्वकर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि सच्चे मन से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।