news-details

चार दिन से घायल पड़ी गाय, इलाज न मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज। हाटा न्याय पंचायत के सोनबरसा ग्राम पंचायत में एक गाय पिछले चार दिनों से घायल अवस्था में खुले आसमान के नीचे पड़ी है। उसका पिछला पैर टूट जाने के कारण वह उठने में असमर्थ है। तेज धूप में लगातार पड़े रहने से उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों और गाय के मालिक ने पशु चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।ग्रामीणों के अनुसार, कई दिनों से गाय की कोई देखभाल नहीं हो रही है। घायल होने के कारण वह न तो चल पा रही है और न ही स्वयं उठकर सुरक्षित स्थान तक पहुंच सकती है। इससे उसकी जान पर खतरा मंडरा रहा है।गाय के मालिक लक्ष्मी शंकर तिवारी ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिसके कारण वे इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से गाय को घर लाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग के टोल फ्री नंबर 1962 पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लग सकी।घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि समय पर उपचार नहीं मिलने से गाय की हालत लगातार खराब हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर घायल गाय का इलाज कराने और उसे छायादार स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई है।इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी मंडा, दिलीप मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वह मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।