news-details

चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में घुसा अनियंत्रित ट्रक

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा में बुधवार को चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर नियमों का उल्लंघन करते हुए एक भारी ट्रक के प्रवेश करने से हड़कंप मच गया। चेतक पुलिस की तत्परता के चलते ट्रक को समय रहते पकड़ लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP 84 T 1282 सौंख कस्बे के कुम्हेर तिराहा से लौटने के बाद तिलहनी पोखर मार्ग होते हुए नेनुपंप के सामने मुख्य परिक्रमा मार्ग में प्रवेश कर गया। सूचना मिलते ही चेतक पुलिस टीम सक्रिय हुई और परिक्रमा मार्ग स्थित शेड मद के पास ट्रक को घेरकर रोक लिया। पुलिस के अनुसार चालक को रोकने के बाद भी वह अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था और किसी स्थानीय डेयरी तक जाने की बात कहता रहा।चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र माना जाता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में भारी वाहन का प्रवेश किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी है कि नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालक के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।