news-details

चोरी के शक में युवक हिरासत में, परिजनों के हंगामे के बीच डायल-112 पुलिस ने संभाली स्थिति

You can share this post!

 

उन्नाव। जनपद के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में चोरी के संदेह में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी हिरासत में लेकर गंगाघाट कोतवाली ले गई।पुलिस कार्रवाई के दौरान युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने युवक को छुड़ाने का प्रयास करते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से हालात को नियंत्रित कर लिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी।पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसकी किसी चोरी की घटना में संलिप्तता की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।