news-details

चार हत्याओं के आरोपी सनी गुप्ता ने कबूला जुर्म, 12 घंटे तक घर में रहा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के चर्चित चारहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक की हत्या के बाद आरोपी करीब 12 घंटे तक घर में ही मौजूद रहा। इस दौरान उसने खून के निशान मिटाने की कोशिश की और वारदात से जुड़े सबूत नष्ट करने का प्रयास किया।पुलिस के अनुसार, 31 मई को अभिषेक और उसका दोस्त सनी गुप्ता साथ बैठे थे। संपत्ति और पैसों को लेकर चल रहे विवाद के बीच पहले अभिषेक ने अपने माता-पिता और बहन की हत्या की। इसके बाद लूटे गए गहनों के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसमें सनी ने अभिषेक की भी हत्या कर दी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। उसके कब्जे से लूटे गए लाखों रुपये के जेवर भी बरामद किए गए हैं।पुलिस कमिश्नरेट ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, जांच एजेंसियां अब मामले के सभी पहलुओं और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही हैं।