
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के बालपुर स्थित ग्राम पंचायत सोनहरा दक्षिणी के पंडित पुरवा में 5 मई को चोरी हुई मंदिर की मूर्ति शनिवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में वापस मिल गई। मूर्ति गांव निवासी रामेश्वर शुक्ला के घर के दरवाजे के पास सुबह करीब 5 बजे रखी हुई मिली।मूर्ति मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और नमूने लिए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की गई मूर्ति आखिर किसने और किस वजह से वापस रखी।मूर्ति चोरी के बाद ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी और लगातार बरामदगी की मांग की जा रही थी। मूर्ति मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है, लेकिन चोरों द्वारा मूर्ति वापस रखने का कारण अभी भी सवाल बना हुआ है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।