
PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। सी एम डैशबोर्ड पर जिलों की रैंकिंग बुधवार को जारी की गई है।औरैया और जालौन जिले विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर हैं। इनकी उपलब्धि 97.70फीसदी है। रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरेली, चौथे स्थान पर हमीरपुर और पांचवें स्थान पर खीरी है। आजमगढ़, बलिया, मथुरा और अम्बेडकर नगर क्रमशः छठवें, सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर है। प्रतापगढ़ की रैंक 14है। सुल्तानपुर और वाराणसी की रैंक 20है। अमेठी और बाराबंकी की रैंकिंग 31है। सी एम डैश बोर्ड पर रैंकिंग में राजधानी लखनऊ का जिला लखनऊ सबसे पीछे है।यहां प्रदेश के सभी आला अधिकारी और मिनिस्टर रहते हैं।