
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बालीपुर डुडिया गांव में चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर धान की खेती करने का मामला सामने आया है। आरोप तहसील में तैनात लेखपाल विकास तिवारी पर लगा है। राजस्व ग्राम की गाटा संख्या 968 की भूमि चारागाह के खाते में दर्ज है। संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत की जांच के दौरान चारागाह की जमीन पर धान की फसल मिलने की पुष्टि हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लेखपाल कई वर्षों से इस जमीन पर धान और गेहूं की खेती कर रहे हैं। जांच के बाद संबंधित रिपोर्ट एसडीएम पंकज मिश्रा को भेज दी गई है। हालांकि, शिकायत के संबंध में अब तक ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।