news-details

चंबल पुल की मरम्मत लगभग पूरी, जल्द बहाल होगा यातायात

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा-ग्वालियर मार्ग पर स्थित चंबल पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि 10 जुलाई के बाद इस पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो जाएगा।पिछले कुछ समय से पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात बाधित चल रहा था। मरम्मत कार्य पीएनसी टोल प्लाजा बरही की जिम्मेदारी में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक्सपेंशन जॉइंट में जैक लगाकर बियरिंग प्लेट बदलने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है और रोलर बियरिंग को भी सही स्थिति में स्थापित किया गया है।पीएनसी के एक अधिकारी ने बताया कि शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा और 10 जुलाई को पुल को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को सुपुर्द किया जाएगा। सहायक अभियंता एनएच-719 गौरव कुमार ने बताया कि मरम्मत के बाद तकनीकी जांच की जाएगी। रिपोर्ट सही पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पुल पर यातायात बहाल किया जाएगा।