
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। श्यामनगर स्थित एमडी इन्फोटेक सेंटर पर बुधवार को आयोजित बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (BSF HCM) भर्ती परीक्षा तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दी गई। परीक्षा शुरू होने के करीब 10-15 मिनट बाद कई कंप्यूटर सिस्टम अचानक बंद हो गए। कर्मचारियों ने सिस्टम ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा कंप्यूटर बंद होने से अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ गया।अभ्यर्थियों के अनुसार पहली पाली के लिए सुबह 7:30 बजे प्रवेश होना था, लेकिन करीब 8:30 बजे एंट्री शुरू हुई। बारिश के कारण कई अभ्यर्थी भीग गए। करीब 9 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद कुछ ही देर में कंप्यूटर बंद होने लगे। करीब 9:55 बजे फिर कई सिस्टम बंद हो गए और लगभग 20 मिनट तक समस्या बनी रही।तकनीकी खराबी को लेकर अभ्यर्थियों ने सेंटर के बाहर हंगामा किया। कुछ अभ्यर्थियों ने पेपर लीक या अन्य गड़बड़ी की आशंका भी जताई, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।श्यामनगर सेंटर पर तीनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। अब यहां परीक्षा 18 सितंबर 2026 को दोबारा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों से बीएसएफ के आधिकारिक पोर्टल पर आगे की सूचना देखने को कहा गया है।