news-details

बसपा विधानसभा अध्यक्ष ने किया बूथ कमेटियों का पुनर्गठन

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकाश न्यूज़  अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी ने सोमवार को शाहगढ़ विकास खंड में गांवों में बैठक कर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को बसपा की चार बार की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी और 2027के चुनाव की तैयारी की दृष्टि से अपने बूथ पर सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने पर जोर दिया।विधानसभा उपाध्यक्ष राम नारायण चौहान, ओम प्रकाश,सेक्टर अध्यक्ष सौरभ, सेक्टर महासचिव प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।