
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या/सुल्तानपुर। बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अयोध्या मंडल के संगठन में आंशिक बदलाव किया है। पूर्व में अयोध्या और देवीपाटन मंडल के मंडल प्रभारी रहे सर्वेंद्र अम्बेडकर को सुल्तानपुर जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम कादीपुर विधानसभा से टिकट की लाइन में हो गये हैं।
प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल और पूर्व एम एल सी नेता विधान परिषद रहे दिनेश चन्द्रा पहले की तरह मंडल में मुख्य मंडल जोन इंचार्ज है।
महेंद्र प्रताप आनंद और गयाशंकर कश्यप को अयोध्या जनपद, राजेश गौतम और विक्रम गौतम को बाराबंकी जनपद , रमेश गौतम और छोटे लाल मौर्य को सुल्तानपुर, शिवराम गौतम और बद्री प्रसाद प्रजापति को अमेठी ,राम नयन निर्दोष और डॉ दयाराम राजभर को अम्बेडकरनगर जिले में मंडल प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। दिलीप कुमार विमल और अरविंद गौतम को अयोध्या और अम्बेडकरनगर जिले में संगठन के कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप भारती और श्री राम पुष्कर को अमेठी और सुल्तानपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।अजय कुमार गौतम और दिग्विजय गौतम को बाराबंकी जिले में संगठन के कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।