
अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने बुधवार को गोंडा में मंडल कार्यालय पर देवीपाटन मंडल के मंडल प्रभारियों की बैठक की। बैठक में उन्होंने मंडल प्रभारियों के काम की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने मंडल प्रभारियों से प्रतिदिन का अपना कार्यक्रम तैयार करके पार्टी संगठन के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा दोनों से दुःखी और पीड़ित है। परिवर्तन के लिए लोगों की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं।प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में माहौल है। सभी मंडल प्रभारी अपने कार्यक्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस तैयार करें और बसपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाएं।मुख्य मंडल प्रभारी राजकुमार गौतम , मंडल प्रभारी अशरफी लाल के साथ सभी मंडल प्रभारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। मंडल प्रभारियों के साथ सभी जिला अध्यक्ष भी बैठक में बुलाए गए थे ।