
PARDARSHI VIKASH NEWS अम्बेडकर नगर। गुरुवार को बसपा प्रतिनिधि मंडल ने मईपुर लंगड़ी पृथ्वीपुर में अग्नि पीड़ित तीन राजभर परिवारों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों का दुःख बांटा और उनकी सहायता भी की। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाप्रशासन से पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता, आवास और भूमि आवंटन की मांग की है।
अग्नि कांड में तीन राजभर परिवारों की पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई है।तीन मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए हैं।प्रतिनिधि मंडल ने मंडल प्रभारी डॉ दयाराम राजभर, जिला अध्यक्ष सुनील सावंत गौतम, जिला महासचिव रोहित प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष सर्वजीत राना, रवीन्द्र रंजन,जमाल अहमद, दिलीप राजभर, मनोज बौद्ध, राधेश्याम बौद्ध आदि मौजूद रहे।

