news-details

बसपा ने पार्टी संगठन में बदलाव किया

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  अम्बेडकर नगर। बहुजन समाज पार्टी ने अम्बेडकर नगर की जिला कमेटी और आलापुर की विधानसभा कमेटी में आंशिक फेरबदल किया है।समीर चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।राम आशीष को बामसेफ का जिला संयोजक बनाया गया है। रवीन्द्र नाथ और छेदीराम मौर्य को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल, मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चन्द्रा, दिलीप कुमार विमल, मंडल प्रभारी अरविंद गौतम और डॉ दयाराम राजभर ने बताया कि हरेन्द्र प्रसाद निषाद को नया विधानसभा अध्यक्ष, ओमकार मणि चौबे को उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र गौतम को महासचिव,मो फैयाज अहमद को विधानसभा सचिव और हरिपाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।