news-details

बसपा में नेता बनने की फैक्ट्री, 2027 में हमारी सरकार बनेगी: राजू गौतम

You can share this post!

राजू गौतम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  बहुजन समाज पार्टी की जिला कमेटी की बैठक विभा गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की और अगले दस दिन के लिए संगठन के कार्यों की कार्ययोजना तैयार कराई। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी मिशन और मूवमेंट के कार्यों को ईमानदारी से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि विधानसभा चुनाव समय से पहले कभी भी हो सकतें हैं। पंचायत चुनाव यह सरकार अब नहीं करा पाएगी। पूरे उत्तर प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है। सपा और भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली से दुःखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि बहन मायावती जी ने सर्वसमाज के हित के लिए 125योजनाएं चलाईं थी।सपा की सरकार ने सब बंद कर दिया। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने का काम कर रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवार के भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से सम्बन्ध बने हुए हैं। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद दिया था और उनके कान में अखिलेश यादव की राजनीति को सुरक्षित रखने का निवेदन किया था।राजू गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के संघर्षों की याद दिलाई और कहा कि दोनों लोगों ने अपने लिए कुछ नहीं किया।एक इंच भी जमीन, प्रापर्टी और बैंक बैलेंस उनके नाम नहीं रही। दोनों महापुरुषों ने ऐसे लोगों को राजनीति में स्थापित करने का काम किया जिनकी कोई हैसियत नहीं थीबसपा लीडर पैदा करने की फैक्ट्री और वर्कशॉप है। मान्यवर कांशीराम साहब ने चूहामार दवा ,बिंदी और सिंदूर बेचकर घर चलाने वाले लोगों को राजनीति में स्थापित करके विधायक, सांसद और मंत्री बनाने का काम किया है।बहन मायावती की नजर हर कार्यकर्ता पर है बहुजन समाज पार्टी में  हर ईमानदार , संघर्षशील  कार्यकर्ता को बहन‌ मायावती जी आगे बढ़ाने का काम करती हैं।मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों को पुराने नारों की याद दिलाई और  गांव गांव जाकर सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने के संदेश दिए।मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति ने ‌कहा कि प्रदेश की जनता बहुजन समाज पार्टी के शासन की याद कर रही है। भाजपा और डबल इंजन की सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है। कोई भी सुरक्षित नहीं है बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने पोलिटिकल पावर की मास्टर की को हासिल करके भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करने का संदेश दिया था।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने किया। समापन सी आर पी एफ से सेवानिवृत्त रामफल ने किया।बैठक में बसपा ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक अरुण कुमार गौतम, मुस्लिम भाई चारा के संयोजक मकबूल भाई, विधानसभा प्रभारी दिनेश गौतम, विजय गौतम, मोती लाल,राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध,जगदीश सविता, विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी, लक्ष्मण प्रसाद, विजय गौतम, बामसेफ के जिला सह-संयोजक त्रिभुवन दत्त, राजेश कोरी, विधानसभा संयोजक फूल चंद्र बौद्ध,अभय प्रताप गौतम, ललित कुमार सुरेन्द्र अम्बेडकर, रामकुमार, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।

 

बहुजन समाज पार्टी ने कभी भी सत्ता के लिए सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया।कभी झूठा घोषणा पत्र भी नहीं जारी किया।बहन मायावती जी का चार बार का मुख्यमंत्रित्व काल उत्तर प्रदेश की राजनीति में स्वर्णिम काल रहा है।पूरी दुनिया में बहन जी के शासन की चर्चा होती है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा के शासन को देख चुकी है।2027में फिर से बसपा की सरकार बनेगी। जनता फैसले के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है।-राजू गौतम