news-details

बसपा के साथ मजबूती से खड़ा हो रहा सर्वसमाज,2027में बनेगी सरकार -विश्व नाथ पाल

You can share this post!

 

 

आरक्षण, लोकतंत्र और संविधान खत्म करना चाहती हैं मनुवादी ताकतें -भीम राव अम्बेडकर
 लखनऊ।बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने शनिवार को उन्नाव में जनपदीय समीक्षा बैठक कर पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और सदस्यता नवीनीकरण का अवशेष काम एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव समय से पहले भी करा सकती है, संगठन को दिसम्बर महीने में चुनाव होने की स्थिति मानते हुए पूरी तैयारी करनी है।प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व एम एल सी भीमराव अम्बेडकर और मुख्य मंडल प्रभारी सुशील कुमार मुन्ना भी साथ रहे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय जनता बेरोज़गारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था से त्रस्त है। जनता सपा और भाजपा के शासन और बहन मायावती जी के चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल की तुलना कर रही है। तुलनात्मक समीक्षा में लोग खुलकर बहन मायावती जी के शासन की तारीफ कर रहे हैं और परिवर्तन के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को गांव गांव जाकर बूथों पर सर्वसमाज का मजबूत आधार तैयार करने की जिम्मेदारी दी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में माहौल है। सपा और भाजपा के शासन को देख चुकी जनता परिवर्तन की तैयारी कर चुकी हैं। सर्व समाज के लोगों की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं।बहन मायावती जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन का जो काम सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करें। जब तक चुनाव नहीं होते किसी भी वर्कर को एक भी दिन आराम नहीं करना है। भाजपा सरकार समय से पहले भी चुनाव करा सकती है, इसलिए खेती,किसानी और घर-परिवार के कार्यों के साथ प्रतिदिन संगठन का काम करें। बूथों पर बैठकें करके सर्वसमाज का संगठन मजबूत करें। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को पोलिंग बूथों को जीतने के मंत्र सिखाए और कहा कि बहन मायावती जी ने संगठन का जो सिस्टम तैयार किया है,उसको फालो‌ करके सर्वसमाज के बीच पार्टी संगठन को मजबूत करें,कभी कोई चुनाव नहीं हार सकते।  बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक/पूर्व विधान परिषद सदस्य भीमराव अम्बेडकर ने की। उन्होंने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के जीवन संघर्षों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को भविष्य की चुनौतियों के प्रति आगाह किया और कहा कि 2027में बहन मायावती जी की सरकार बनाना जीवन मरण का प्रश्न है।संघ और मनुवादी ताकतें भारतीय संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को खत्म करने पर तुली हुई हैं।