
बसपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के जगदीशपुर विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष साहब दीन गौतम की बीती रात सुबेहा के पास हुई सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। बसपा नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे भाटन मजरे उतेलवा गांव निवासी साहबदीन उम्र लगभग 54 वर्ष जो गत दिवस बाइक द्वारा अजयकुमार के साथ बाराबंकी जनपद के किसी गांव मे निमंत्रण मे शामिल होने जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर मे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनो को जानकारी होने पर मौके पर पहुंच कर उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने साहबदीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। घटना स्थल सुबेहा थाने में है, रिपोर्ट वहां दर्ज की जाएगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष साहब दीन गौतम की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत पर बसपा नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, बद्री प्रसाद प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रजापति, लक्ष्मण प्रसाद, धर्मराज कोरी, विजय गौतम, विधानसभा प्रभारी के के आर्य, विजय गौतम, दिनेश कुमार गौतम, शमशेर बौद्ध, बामसेफ के विधानसभा संयोजक अभय प्रताप गौतम, फूलचंद्र बौद्ध,राम मिलन भारती, संजय कनौजिया, धर्मेंद्र भारती , पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी इबरार, रमेश गौतम आदि ने शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।