news-details

बसपा की मजबूती में जंग बहादुर यादव का योगदान अविस्मरणीय : विश्व नाथ पाल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता जंग बहादुर यादव के निधन पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल गुरुवार को उनके पैतृक गांव रन्नापुर-झगरुपुर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और पार्टी की ओर से ₹31,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की।विश्व नाथ पाल ने कहा कि जंग बहादुर यादव ने बहुजन समाज पार्टी के संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका समर्पण और निष्ठा हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ और समर्पित साथी खो दिया है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।मौके पर मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, प्रदीप भारती, महेंद्र प्रताप आनंद, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने जंग बहादुर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।