news-details

बसपा छोड़ सभी दल जातिवादी, आरक्षण विरोधी, दगाबाज नेताओं से सावधान रहें बहुजन समाज:राजू गौतम

You can share this post!

 

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
खराब मौसम के बीच रविवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठकों का क्रम जारी है। बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश भरते हुए 2027में उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार सरकार बनाने का आह्वान किया।राजू गौतम ने बहुजन समाज पार्टी की चार बार की सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बहन मायावती जी का मुख्यमंत्रित्व काल यूपी की राजनीति में स्वर्णिम काल रहा है।  बहन मायावती जी ने क़ानून का राज कायम करके सर्वसमाज का हित किया।आज भी बहन मायावती जी के शासन काल की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा दोनों को देख चुकी है। मंहगाई, बेरोज़गारी और खराब कानून व्यवस्था से दुःखी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुईं हैं।2027में सत्ता का वनवास खत्म होगा और पांचवी बार उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्य मंडल प्रभारी ने बसपा की पाठशाला में राजनीति का ककहरा सीख कर आगे बढ़े और बहन मायावती के आशीर्वाद से विधायक, सांसद और कैबिनेट मंत्री बने बहुजन समाज के दगाबाज और धोखेबाज नेताओं से कार्यकर्ताओं को सावधान किया और कहा कि जब ये लोग पावर में इन्होंने समाज का कोई काम नहीं किया और गलत तरीके से कमाई करके सम्पत्ति और पैसे इकट्ठे किए,इसी को बचाने के इधर उधर पार्टी बदल रहे हैं। अलग-अलग पार्टियां बनाकर बहुजन समाज पार्टी का रास्ता रोकने की असफल कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने नये नारे -जिस नीले झंडे में हाथी है,वही हमारा साथी है -को गांव जंवार में मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।मुख्य मंडल प्रभारी ने भाजपा, कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया और कहा कि बसपा छोड़ सभी राजनीतिक दल जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं।

 

रत्नेश कुमार आजाद समाज पार्टी छोड़कर बसपा में शामिल हुए 
बसपा के मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति के आवास पर आयोजित बैठक में रत्नेश कुमार गौतम ने आसपा छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर बसपा के मंडल प्रभारी शिवराम, जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती,विधानसभा प्रभारी के के आर्य,राम अभिलाष बौद्ध, शमशेर बौद्ध , धर्मराज कोरी आदि मौजूद रहे।