news-details

बसपा छोड़ सभी राजनीतिक दल पूंजीपतियों द्वारा पोषित और आरक्षण विरोधी -सुरेश कमल

You can share this post!

 

 

तिलोई/अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से गठित सेक्टर चेतरा बुजुर्ग में बसपा की सेक्टर बैठक हुई। बैठक में सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर सर्वसमाज का संगठन मजबूत करने के संदेश दिए। उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी ने भाईचारा कायम करके देश के सभी राज्यों में संगठन खड़ा किया है। बसपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दल पूंजीपतियों के द्वारा पोषित है और जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं रत्नेश कुमार गौतम के आवास पर हुई बैठक में विधानसभा चुनाव -2027के मद्देनजर सर्वसमाज के लोगों को बसपा से जोड़ने पर जोर दिया गया। ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष रमेश कुमार मौर्य, विधानसभा प्रभारी के के आर्य एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम आदि ने बैठक को संबोधित किया। ओम प्रकाश, सुमित कुमार, ईश्वरी लाल, मनोज कुमार,मो इश्तियाक, बृजेश कुमार, मोती लाल, रामदुलारे गौतम आदि मौजूद रहे।